सिंधिया के शहर को जल्द मिलेगा नए Airport का तोहफा, तैयार हो रहा है नया एयर टर्मिनल, ए-320 और बोइंग 777 भी भरेंगे उड़ान

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह नगर ग्वालियर में अब नया एयर टर्मिनल बनने जा रहा है. दरअसल, 110 एकड़ में बन रहे इस नए एयर टर्मिनल को बनाने में लिए 450 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को आलू अनुसंधान की जमीन मिल चुकी है, राज्य सरकार ने इसके हस्तांतरण पर सहमति भी दे दी है.

ग्वालियर को मिलेगी नई सौगात
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए एयर टर्मिनल को लेकर कहा कि, 450 करोड रुपए की लागत से साल 2023 तक एक शानदार और आधुनिक तकनीक से लैस एयरपोर्ट ग्वालियर को मिलेगा. नया एयर टर्मिनल बनाने के लिए 750 वर्ग मीटर जगह का प्रस्ताव रखा गया है.

दिखेगी संस्कृति और इतिहास की झलक
नए टर्मिनल को इस तरह बनाया जाएगा, जिसमें ग्वालियर-चंबल अंचल की संस्कृति और इतिहास की झलक दिखेगी. इसके साथ ही, ग्वालियर हवाई अड्डे को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा.

Jai Vilas Palace, Gwalior: Information, History, Timings, Entry Fee,  Architecture

शुरू हुईं दर्जन भर फ्लाइट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिलने के बाद वह लगातार ग्वालियर में हवाई सेवा को तेजी से बढ़ा रहे हैं. यही वजह है कि, हाल ही में यहां दर्जन भर से ज्यादा फ्लाइट शुरू की गई हैं, फिलहाल अब ग्वालियर एयरपोर्ट को भव्य नया बनाने के लिए पूरी प्लानिंग तैयार हो चुकी है, जल्द ही नए एयर टर्मिनल के बनने का काम शुरू हो जाएगा.

ऐसी मिलेंगी सुविधाएं
बता दें कि, नया एयर टर्मिनल बनने के बाद यहां से ए-320 और बोइंग 777 जैसी विमान उड़ान भर सकेंगे, साथ ही इस टर्मिनल पर एक बार में 9 एयर बस खड़ी होने की क्षमता होगी. साथ ही 4 पार्किंग वे बनेंगे और 5 रिमोट पार्किंग वे बनेंगे. इसके अलावा चार पार्किंग छोटे विमान और हेलीकॉप्टर के लिए रहेंगे, वहीं नए टर्मिनल में कार पार्किंग क्षमता 700 रहेगी.

नए एयर टर्मिनल में ये होगा शामिल
इस नए एयर टर्मिनल का कुल क्षेत्र 143 एकड़ का होगा, जिसमें ग्रीन बिल्डिंग 20 हजार वर्ग फुट पर बनेगी. इसके साथ ही, पैसेंजर की क्षमता बढ़कर 1400 हो जाएगी. इस टर्मिनल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर प्लांट भी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, साथ ही इस नए टर्मिनल का मुख्य डिजाइन ग्वालियर के किले और जयविलास पैलेस की झलक पर दिखेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!