दीपिका पादुकोण ने शेयर की अंडरवाटर तस्वीरें, बोलीं- कभी-कभी ये सबसे सेफ जगह है

बॉलीवुड की ‘पद्मावती’ दीपिका पादुकोण इन दिनों शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 11 फरवरी को रिलीज हो चुकी है और फैंस को पसंद भी आ रही है. फिल्म में दीपिका के अलावा अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य अहम किरदार में हैं. दीपिका फिल्म में अपने इंटेंस सीन को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर पारा गर्म करने वाली तस्वीरें साझा की हैं.

deepika padukone

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने गुरुवार (17 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण नारंगी मोनोकनी में पानी के अंदर बैठी हुई हैं.

इन तस्वीरों को शेयर कर दीपिका पादुकोण ने लिखा है, ‘कभी-कभी सबसे सुरक्षित जगह पानी के अंदर भी होती है’. दीपिका ने यह लाइन लेखक Marisa Reichardt के उपन्यास ‘अंडर वाटर’ से ली हैं.

deepika padukone

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अंडरवाटर दो तस्वीरें साझा की हैं. पहली तस्वीर में दीपिका के चेहरे पर शिकन है और दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर मीठी मुस्कान है.

बता दें, दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की अपडेट, फोटोशूट और पति रणवीर सिंह संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

दीपिका की अगली फिल्म ‘फाइटर’ बताई जा रही है, जिसमें वह बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन संग नजर आएंगी. ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पहली बार किसी फिल्म में दिखाई देंगी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!