यूपी के कुशीनगर में बड़ा हादसा, कई लोग कुएं में गिरे, 11 लोगों की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में हल्दी रस्म के दौरान कई लड़कियां और महिलाएं कुएं में गिर गईं. इनमें बच्चियों समेत 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हल्दी रस्म के दौरान सभी कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रही थीं तभी जाली टूट जाने से सभी सभी उसमें गिर गईं.

हादसे के बाद लोगों ने कुएं से बाहर निकालकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है हालांकि लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कत आ रही है. घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है.

बताया जाता है कि नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां शादी समारोह के तहत हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान रात 10 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास खड़ी थीं. कुएं को लोहे की जाली से ढका गया था, इसी जाली पर कई लोग चढ़ गए थे. तभी लोहे की जाली के टूट जाने से कुएं के पास खड़ीं कई महिलाएं और लड़कियां एक साथ कुएं में गिर गईं और पानी में डूबने लगीं. मामले में कुशीनगर के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

यूपी के सीएम आफिस का ट्वीट.

यूपी के सीएम आफिस का ट्वीट.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!