भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

कोलकाता : स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में बल्लेबाजों की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने पहले टी20 मैच में बुधवार को वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली. जीत के लिए 158 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए. इससे पहले टी20 क्रिकेट में पदार्पण कर रहे स्पिनर रवि बिश्नोई और अनुभवी युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को सात विकेट पर 157 रन पर रोक दिया था. वनडे श्रृंखला में सूपड़ा साफ होने के बाद वेस्टइंडीज का इस दौरे पर जीत का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है.

रोहित और ईशान किशन ने शानदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 45 गेंद में 64 रन जोड़े. रोहित ने 19 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. आईपीएल की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा 15.25 करोड़ रुपये में फिर खरीदे गए ईशान किशन ने 42 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर कप्तान का बखूबी साथ दिया. विराट कोहली की नाकामी का सिलसिला जारी रहा जो 17 रन बनाकर फेबियन एलेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि ऋषभ पंत भी आठ रन ही बना पाए. इसके बाद हालांकि सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 34 और वेंकटेश अय्यर ने 13 गेंद में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. अय्यर ने एलेन को छक्का जड़कर विजयी रन पूरे किए.

इससे पहले आईपीएल में महंगे दाम पर बिके विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 63 रन की आक्रामक पारी खेलकर वेस्टइंडीज को संकट से निकालते हुए सात विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया. पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ रूपये में खरीदा. उन्होंने 43 गेंद की अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाये. वेस्टइंडीज के तीसरे नंबर के बल्लेबाज ने पिछले आईपीएल में 85 रन ही बनाये थे और मौजूदा दौरे पर तीन वनडे में 18, 9 और 34 रन ही बना सके. उन्होंने आते ही भुवनेश्वर कुमार को छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये.

चहल और बिश्नोई ने तीन विकेट निकालकर वेस्टइंडीज के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी लेकिन पूरन ने आखिरी पांच ओवर में 61 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. फिट होकर लौटे कीरोन पोलार्ड ने 19 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बनाए. वह फिटनेस कारणों से आखिरी दो वनडे नहीं खेल सके थे. जोधपुर के गुगली गेंदबाज बिश्नोई ने अपने पदार्पण मैच को यादगार बनाते हुए चार ओवर में 17 रन देकर रोस्टन चेस (4) और रोवमैन पॉवेल (2) के विकेट लिए. उन्हें इस प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया.

भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में ब्रेंडन किंग (4) को आउट किया. काइल मायर्स ने पूरन के साथ पारी को संभाला और स्कोर एक विकेट पर 44 रन तक ले गए. इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सबसे अनुभवी स्पिनर चहल को गेंद सौंपी. चहल पहली ही गेंद पर पूरन को आउट कर देते लेकिन बिश्नोई कैच लपकने में चूक गए . उस समय पूरन ने आठ ही रन बनाये थे. चहल ने मायर्स को आउट किया जिन्होंने डीआरएस भी लिया लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में ही रहा.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!