इंदौर में चोरी रोकने के लिए पुलिस का अनूठा प्रयास, घरों में लगाये जा रहे हैं सायरन अलार्म

इंदौर। चोरी की बढ़ती वारदातों और चोरों के आतंक को रोकने के लिए इंदौर पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया है. राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी अपने स्टाफ के साथ अपने थाना क्षेत्रों के रहवासी इलाकों में लोगों के घरों में साइरन अलार्म लगावा रही हैं. अलार्म एक्टिव होने के बाद जो भी इसकी जद में आएगा अलार्म बज उठेगा और संदिग्ध व्यक्ति को कोई भी अपराध करने से पहले ही पकड़ा जा सकेगा. इस अलार्म की आवाज सिर्फ उसी घर तक नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को सुनाई देगी. इसकी वजह से पूरा मोहल्ला अलर्ट मोड़ में आ जाएगा.

चोरी पर रोकथाम के लिए पुलिस सख्त
इंदौर पुलिस चोरी रोकने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है. जहां पुलिस विभिन्न कॉलोनियों को चिन्हित कर वहां पर CCTV लगाने के लिए रहवासियों को प्रोत्साहित कर रही है, तो सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न कॉलोनियों में गार्ड के लिए भी रहवासियों से चर्चा कर रही है. इसी कड़ी में राजेन्द्र नगर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाली विभिन्न कॉलोनियों में लोगों के घरों में अलार्म सिस्टम का प्रयोग किया है. इससे कोई भी अनजान व्यक्ति या फिर कोई अपराधी अपराध को अंजाम नहीं दे पाएगा. कोई भी अगर घर में घुसने का प्रयास करेगा तो अलार्म तुरंत बजने लगेगा.

जानवर के आने पर नहीं बजेगा अलार्म
इस अलार्म की खासियत यह रहेगी कि कोई भी अनजान व्यक्ति इसके संपर्क में आएगा तो यह तुरंत यह बज जाएगा, लेकिन यदि कोई जानवर इसके संपर्क में आएगा तो नहीं बजेगा. इस अलार्म की वजह से घर के बाहर रखी गाड़ी भी सुरक्षित रहेगी. जब भी कोई व्यक्ति घर में घुसने का प्रयास करेगा तो यहां अलार्म तुरंत बज जाएगा और आसपास रहने वालों को अलर्ट कर देगा. अब देखना यह है की इस अनूठी पहल से पुलिस को क्राइम की घटनाओं को रोकने में कितनी सफलता मिलती है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!