इंदौर के आवेश खान पर IPL में जमकर बरसा पैसाः 10 करोड़ में बिके, बने सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर

इंदौर। टीम इंडिया के स्टार बॉलर माने जाने वाले इंदौर के आवेश खान पर पैसों की बारिश हुई है. उन्हें खरीदने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में जैसे टीमों में होड़ लग गई. चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगानी शुरू की और देखते ही देखते IPL इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड टूट गया और उनकी बेस प्राइस 20 लाख से 50 गुना अधिक कीमत यानी 10 करोड़ पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीद लिया.

सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी आवेश

आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगानी शुरू की. थोड़ी ही देर में इस जंग में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाने लगे. फिर देखते ही देखते कीमत 9 करोड़ के पार पहुंच गई. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स भी इसमें कूद गए. आखिरकार लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने सबसे बड़ी बोली 10 करोड़ रुपये लगाते हुए उन्हें खरीद लिया. इस प्राइस के साथ ही आवेश खान आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड केसी करियप्पा के नाम पर था, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 में 9.25 करोड़ की कीमत पर खरीदा था.

सफलता का नहीं होता शॉर्टकट- आवेश

बीते साल 17 दिसंबर को हुई भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में आवेश खान का भी चयन हुआ था. इस दौरान ईटीवी भारत के संवाददाता ने आवेश के घर जाकर उससे चर्चा की थी. जहां आवेश ने अपने इस सफर के दौरान आई कठिनाइयों को साझा किया छा. आवेश ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता. आपको जितना सफल होना है उतनी मेहनत करना होगी. हालांकि जो उनका सपना था वह पूरा हो चुका है क्योंकि उन्होंने पिछले घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके अलावा आईपीएल मैच में भी उन्होंने अपनी बॉलिंग के जरिए इंडिया टीम में अपनी जगह बनाई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से किया था डेब्यू

आवेश खान घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए खेलते आ रहे है. 14 अप्रैल 2017 को आवेश ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से डेब्यू किया था. इसके अलावा 5 फरवरी 2018 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया है. आवेश खान मध्य प्रदेश के इंदौर में श्रीनगर इलाके के रहवासी हैं.

धोनी-विराट-रोहित जैसे दिग्ग्जों को किया आउट

आईपीएल 2021 में आवेश खान ने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था. आवेश की बॉलिंग के बदोलत दिल्ली कैपिटल्स क्वाटर फाइनल तक पहुंची थी. इसलिए सिलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आवेश खान को शामिल किया.

व्यंकटेश भी नहीं हैं किसी से कम

आईपीएल 2021 में व्यंकटेश अय्यर ने नाइट राइडर्स के लिए 370 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए जिससे वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हुए. उन्हें हार्दिक पंड्या का विकल्प माना जा रहा है जो गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं. रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए छह अर्धशतक जड़ने के अलावा सात विकेट चटकाने वाले अय्यर ने कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में सिर्फ आईपीएल की ही भूमिका नहीं रही.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!