IPL में 19.25 करोड़ रुपये में बिके चाहर बंधुओं की कहानी, उनके कोच व पिता की जुबानी

आगराः जिले के इंटरनेशनल क्रिकेटर चाहर बंधुओं पर आईपीएल के ऑक्शन में धन वर्षा हुई. चाहर बंधुओं पर अब 19.25 करोड़ रुपये की बोली लगी है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिकेटर दीपक चाहर को अब चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है. जबकि दीपक चाहर के चचेरे भाई राहुल चाहर पर पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये का दांव लगाया है. चाहर बंधुओं को 19.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. चाहर बंधुओं के क्रिकेटर बनने की कहानी भी बेहद रोचक है. दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर ही दोनों के कोच हैं.

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज दीपक चाहर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में भी दीपक चाहर का बेहतरीन प्रदर्शन है. यही वजह है रही है कि आईपीएल ऑक्शन में दीपक चाहर ने बड़ी छलांग लगाई है. जिस चेन्नई सुपरकिंग्स ने सन 2018 में दीपक चाहर को 80 लाख रुपये में खरीदा था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने दीपक चाहर को 2022 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में, मुंबई ने 1.90 करोड़ में खरीदा था. तभी से लगातार राहुल चाहर मुंबई इंडियन के साथ खेल रहे थे. भारतीय ​क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज दीपक चाहर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में भी दीपक चाहर का बेहतरीन प्रदर्शन है. यही वजह रही कि, आईपीएल ऑक्शन ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

etv bharat

चाहर बंधुओं की कहानी

आपको बता दें कि, आगरा के गांव नारौल निवासी लोकेंद्र सिंह चाहर एयरफोर्स से रिटायर हैं. उन्होंने बताया कि, सन 2004 में श्रीगंगानगर में तैनात जब बेटा दीपक को गली में क्रिकेट खेलते देखता था, तभी उन्हें क्रिकेटर बनाने की ठान ली थी. क्योंकि, दीपक दूसरे लड़कों से अच्छा खेलता है. उसकी गेंदबाजी अच्छी थी. दीपक को एक क्रिकेट एकेडमी में ले गए. दीपक ने ट्रेनिंग ली. मगर, मैंने उसे खुद ही ट्रेंड करने की ठानी. लोकेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि, दीपक को देखकर छोटे भाई देशराज का बेटा राहुल भी क्रिकेट खेलने लगा. दोनों की टीम इंडिया में एंट्री कराने के लिए तैयारी शुरू की. दोनों का स्कूल ड्रॉप कराया. परीक्षा के समय ही दोनों को पढ़ाई पर फोकस कराते थे. लोकेंद्र चाहर और देशराज चाहर का कहना है कि, दीपक और राहुल की तरक्की से सभी खुश हैं. दीपक के साथ अब राहुल के पास अपने प्रतिभा को दिखाने का सही समय है. उम्मीद है कि, बडे़ भाई दीपक की तरह राहुल भी और ऊपर जाएगा.

etv bharat

चाहर बंधुओं की कहानी

पिता और कोच लोकेंद्र चाहर का कहना है कि, दीपक को आईपीएल में आलराउंडर होने का फायदा मिला है. दीपक जैसा स्विंग बॉलर कहीं नहीं हैं. चेन्नई ने बालिंग और बैटिंग स्किल को देखकर दीपक पर दांव खेला है. इतना ही नहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह की पसंद भी दीपक है. इसलिए उम्मीद थी कि, 10 से 12 करोड़ रुपये की ऑक्शन में दीपक की बोली लगेगी. मगर, हमारी उम्मीद से ज्यादा दीपक को दाम मिले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!