PSC की प्रारंभिक परीक्षा 13 को तैयारियां हुई पूर्ण

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 28 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 86 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की उचित व्यवस्था के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता के प्रभारी केंद्रों का भ्रमण कर बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल आदि की तैयारियों का जायजा लेंगे। कोरोना काल को देखते हुए परीक्षार्थियों को शारीरिक दूरी क्रम का पालन करते परीक्षा में बैठाया जाएगा। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा तथा दूसरी पाली में एप्टीट्यूड की परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र पीएससी के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिले में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!