एकता के शो ‘नागिन’ के पिछले दो सीजन फ्लॉप

मुंबई। टीवी सीरीयल ‘नागिन’ के पिछले दो सीजन फ्लॉप रहे। एकता कपूर को इसी  वजह से उसे कुछ महीने में ही ऑफ एयर करना पड़ा। इसके बावजूद एकता कपूर ने फिर भी सीजन 6 बनाने का फैसला किया। जो 12 फरवरी से टेलीकास्ट किया जाएगा। एकता कपूर ने बताया कि वह नए सीजन में कुछ अलग करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने ‘नागिन 6’ की कहानी महामारी से जोड़ना सही समझा। 
उन्होंने कहा कि पिछले दो सीजन असफल रहने के बावजूद वह सीजन 6 को लॉन्च करने जा रही हैं। इसलिए अगर उन्हें इसके लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, तो वह उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को इस शो के लिए कास्ट करने और उनके बिग बॉस 15 के विनर बनने को लोगों ने कैसे ‘नागिन’ से जोड़ दिया, इस पर भी खुलकर अपनी राय दी। एकता का कहना है कि पिछले दो सीजन फ्लॉप रहने की वजह से इस बार उन पर कोई प्रेशर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि 6 सीजन करने के बाद पहले के मुकाबले मुझ पर कम प्रेशर है। पिछले दो सीजन ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया, लेकिन अगर आप वीकेंड के नंबर देखेंगे तो पाएंगे कि ये अभी भी दूसरे शोज की तुलना में काफी बेहतर है। क्योंकि वीकेंड का स्लॉट अपने आप में ही डाउन है। नागिन 4 और नागिन 5 को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन मैं सीजन 6 पर काम कर रही हूं।’ शो को कोरोना महामारी से जोड़ने की वजह भी बताई। एकता ने कहा, ‘जब मेरे दोस्तों ने ये कॉन्सेप्ट सुनाया और कहा कि मुझे ये करना चाहिए क्योंकि कोरोना सिर्फ बीमारी नहीं है बल्कि वह माइंड को बदलने वाली चीज है। और मैं वैसे भी देश से जुड़ी किसी मुद्दे पर काम नहीं कर रही हूं तो मैंने इसे कहानी में जोड़ने का फैसला किया। 
वैसे मुझे पहले से पता था कि एक समय पर मुझे गालियां पड़ने वाली हैं क्योंकि अगर यही काम कोई फेमस मेकर करता, तो चीजें अलग होती। नागिन एक ऐसा शो है, जिसकी आलोचना होगी ही। और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैंने इसे कोरोना कहा ही नहीं। मैं तो शो में दिखाना चाहती हूं कि लोगों पर पिछले दो सालों में क्या बीता है। ‘एकता का कहना है कि वह ट्रोल का सामना करने के लिए तैयार हैं। ‘मैं बहुत अच्छे से जानती हूं कि मैं ट्रोल होउंगी। पहले से तैयार थी मैं इसके लिए। पिछले दो सालों में हम सभी बदल गए हैं और इसीलिए नागिन को भी बदलना पड़ा। मुझे आज भी लोगों का चेहरा याद है जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़कर सबको सुनाई तो उन्होंने कहा कि ये बहुत हास्यपद है। लेकिन फिर लगा कि ये तो हो सकता है। हालंकि सभी को ये भी महसूस हुआ कि ये काम कर भी सकता है और नहीं भी। लेकिन मुझे सच में ऐसा लगता है कि अब समय ऐसा थै कि मैं बाकी शोज के कुछ अलग करूं। क्योंकि मैं एक ही चीज को कितनी बार दिखा सकती हूं।’उन्होंने तेजस्वी को लेकर भी अपनी राय रखी। कहा कि, ‘मैं खुश हूं कि सभी तेजस्वी को उस शो में देखेंगे। इस बार मैं ऐसा चेहरा चाहती थी, जो मासूम हो। हम तेजस्वी को जो कैरेक्टर देना चाहते थी वह एक रेल्यूकैंट हीरो था। मैंने तेजस्वी को देखा और उसके मैनेजर से बात की। और उसे साइन कर लिया। 
उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐक्ट्रेस इस शो को करेंगी। बिग बॉस के पहले मैंने उसे देखा था और मुझे वह बहुत पसंद आई थी। मैंने बिग बॉस नहीं देखा उतना, लेकिन मेरे दोस्त देखा करते थे। मुझे लगता है कि वह बहुत अट्रैक्टिव यंग गर्ल है। उसकी आंखों में कुछ बात है, जिसकी वजह से मुझे बस उसे कास्ट करना था। हालांकि मैं उससे बिग बॉस के पहले कभी नहीं मिली। मुझे नहीं लगता है कि मेरे पास कोई पावर है कि मैं चैनल से कहूं कि मुझे ये लड़की अपने नागिन के अगले सीजन में चाहिए। मुझे वह पसंद आई।
 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!