‘साड़ी के पलेट’ में कमाल की केमिस्ट्री है खेसारी और आम्रपाली की

मुंबई । भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ मूवी का गाना  ‘साड़ी के पलेट’ को यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसमें उनके बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का गाना ‘साड़ी के पलेट’ को एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने का ये स्टिल वीडियो जारी किया गया है, जिसमें गाने के पोस्टर्स डाले गए हैं और गाने को फिल्माया गया है। इसे वीडियो कम ऑडियो कहा जा सकता है। हालांकि, इसमें गाने के फिल्मांकन की जरूर झलक देखी जा सकती है। 
दोनों ही स्टार्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री फिल्माई गई है। इसे खबर लिखे जाने तक चार लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 27 हजार से ज्यादा लाइक्स भी।गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली रेड कलर की साड़ी में सजी धजी सुहाग की सेज पर नजर आ रही हैं और उनके साथ एक्टर खेसारी लाल यादव भी दूल्हे की तरह कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं। उनके इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। दोनों ही स्टार्स को इसमें फुल ऑन रोमांटिंक मूड में देखा जा सकता है। पहली बार दोनों को ऐसे रोमांटिक सॉन्ग में देखा गया है।खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘साड़ी के पलेट’ को खुद एक्टर ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और इसमें फीमेल वॉइस के लिए उनका साथ सभी की चहेती सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। उनकी आवाज के तो भोजपुरी इंडस्ट्री में सभी कायल हैं। इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा हैं। 
डायरेक्टर पराग पाटिल हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। आपको बता दें कि श्रुति राव, कुणाल सिंह, प्रीति सिंह, प्रकाश जैस, पप्पू यादव भी अहम किरदार में नजर आएंगे। जैसा फिल्म का नाम है वैसे ही इस मूवी में भी दोनों स्टार्स के बीच कमाल का प्यार और रोमांस का तड़का देखने के लिए मिलता है। इसकी कहानी खेसारी लाल यादव की है। जिसमें देखने के लिए मिलेगा, दो प्यार करने वाले के बीच में जाति का रोड़ा। ये समाज के कड़वे सच का आईना दिखाती है। बता दें कि भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए मिल रहा है। इनकी जोड़ी पहली बार लीड एक्टर के तौर पर भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ में नजर आई थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!