ऑफस्क्रीन भी अच्छी बॉन्डिंग है करिश्मा -आमिर की

मुंबई । बालीवुड फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिरखान -करिश्मा कपूर की  रोमांटिक जोड़ी का ही कमाल था कि फिल्म सुपर-डुपर हिट हो गई थी। कम लोगों को ही पता होगा कि आमिर और करिश्मा की सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी अच्छी बॉन्डिंग है। एक बार तो करिश्मा को इम्प्रेस करने के चक्कर में आमिर ने ऐसा कि उन्हें देख लोलो की हंसी ही नहीं रुक रही थी। 
आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्म में आमिर खान करिश्मा कपूर को इंप्रेस करने लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। फिल्म में करिश्मा के फ्रेंड्स के बहकावे में आकर राजा बने आमिर रेड कलर का सूट पहनकर अपने मुंह पर ढेर सारा पाउडर लगाकर करिश्मा के सामने आ जाते हैं। आमिर खान के लुक को देख करिश्मा कपूर जोर जोर हंसने लगती हैं। आमिर खान को ये बात बुरी लग जाती है और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।आमिर जब नाराज होकर जाने लगते हैं तो करिश्मा को एहसास होता है कि अनजाने में उन्होंने राजा का दिल दुखा दिया है। जब वह आमिर पास जाती हैं तो आमिर कहते हैं ‘मैं बेवकूफ हूं ना’, इस पर करिश्मा कहती हैं कि वह बेवकूफ नहीं बल्कि सीधे सादे हैं। आमिर कहते हैं कि सीधे-सादों का कोई मोल नहीं होता है। इस पर करिश्मा उन्हें अनमोल बताती हैं। ये सुनकर आमिर खुश हो जाते हैं। इस वीडियो में देखिए ये फिल्मी सीन – 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।
 धर्मेंश दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शानदार कमाई भी की थी। इस फिल्म के गाने भी बेहद मेलोडियस थे और उन्हें इतनी खूबसूरती से फिल्माया गया था कि दर्शकों के दिल में आमिर-करिश्मा की जोड़ी ने खास जगह बना ली थी। बता दें कि आमिर खान और करिश्मा कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में इनकी जोड़ी ने कमाल कर दिया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!