हिजाब पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, स्कूलों में समानता नहीं होगी तो परिणाम खतरनाक होंगे

इंदौर। कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब को लेकर जहां बवाल मचा हुआ है, वहीं मध्यप्रदेश में भी हिजाब पर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गए हैं. जहां कांग्रेस हिजाब के पक्ष में है, तो वहीं भाजपा इसके खिलाफ है. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी हिजाब का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति करना ठीक नहीं है, क्योंकि स्कूलों में असमानता के दुष्परिणाम हो सकते हैं.

स्कूलों में समानता जरूरी

कैलाश विजयवर्गीय ने हिजाब विवाद पर कहा कि कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिन पर बिल्कुल राजनीति नहीं करनी चाहिए, हम भी विद्यालय में पढ़े, हमारे साथ भी मुस्लिम लड़के-लड़कियां पढ़ाई करते थे, लेकिन हमको तो यही नहीं पता था कि यह मुस्लिम हैं. उस वक्त भी स्कूलों में ड्रेस होता था और उसी ड्रेस कोड में आते थे. इसलिए इस मुद्दे पर सियासत नहीं होना चाहिए. अगर स्कूल के अंदर समानता नहीं होगी तो आगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे.

ममता बनर्जी के प्रचार से यूपी में नहीं पड़ेगा फर्क

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रचार करने पर कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के प्रचार करने से यूपी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उनको तो हिंदी बोलना तक नहीं आता है तो किसी को क्या समझ आएगा. सबको पता है पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर के क्या हाल है. जब यूपी में सपा की सरकार थी तब वहां का लॉ एंड ऑर्डर खराब था.

उत्तराखंड में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

भाजपा महासचिव ने दावा किया है कि उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को पहाड़ों पर चढ़ाने का काम किया है. उत्तराखंड में जिस तरीके से डेवलपमेंट का काम चल रहा है, उससे लोगों के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कारण देश का बहुत नुकसान हुआ है, चाहे 84 का दंगा हो, चाहे धारा 370 लगना हो या गोवा का 15 साल बाद आजाद होना, इन सब की जिम्मेदार कांग्रेस है. कांग्रेस ने 70 साल तक इस देश को छला है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!