पूर्व WWE रेसलर ‘द ग्रेट खली’ने दिल्ली में ली भाजपा की सदस्यता

पंजाब:WWE रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए हैं। WWE में अपनी ऊंचाई और अनुकरणीय प्रदर्शन के कारण दुनिया भर में अपनी उपस्थिति को यादगार बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के धनी खली ने अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला लिया। इसकी औपचारिक घोषणा एक प्रेस वार्ता में की गई, जहां बीजेपी नेता ने खली को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी खली को एक योद्धा के रूप में देख रही है। खली के साथ बलवान सिंह और सत्येंद्र सिंह भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

राजनीति के रिंग में उतरे WWE के पहलवान द ग्रेट खली, थामा भाजपा का दामन Wrestler  The Great Khali joins Bhartiya Janata Party in Delhi - News Nation
WWE रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा बीजेपी में शामिल

पंजाब पुलिस के अधिकारी रह चुके खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं और वह कहीं भी रहें, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है। खली ने कहा कि मोदी के रूप में भारत को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर खली ने कहा कि भाजपा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि WWE में मुझे नाम और दौलत की कमी नहीं थी। लेकिन देश के प्रति प्यार मुझे वापस खींच लाया। पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर मैं भाजपा में आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा जॉइन की है। जहां भी पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतर सकूं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!