मध्यप्रदेश में हिजाब पर बवाल: रामेश्वर शर्मा की दो टूक-जिस दिन चाहेंगे ड्रेस कोड लागू कर देंगे

भोपाल। कर्नाटक से हिजाब पर शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है. मध्यप्रदेश में भी हिजाब को लेकर बयानबाजी जारी है. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी हिजाब पर दिए बयान के बाद बैकफुट पर आ गए हैं. विवाद पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार जो कर रही है सबके सामने हैं, और जिस दिन तय करेंगे सब देख लेंगे. उन्होंने कहा कि हिजाब पर बयान देने वाले तथाकथित बुद्धिजीवी नेता तब कहां गए थे, जब वंदेमातरम नहीं बोलने वाले नेता का दिग्विजय सिंह ने गली-गली घूमकर प्रचार किया था.

बिना सोचे समझे बोलने के आदि हैं आरिफ मसूद: रामेश्वर शर्मा

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बयान दिया था कि हिजाब के बाद क्या सरदारों से सवाल करेंगे जो पगड़ी बांधकर सिख भाई स्कूल जाते हैं. अगर हिजाब पर प्रतिबंध लगाया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी. इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा की वे बिना सोचे समझे बोलने के आदि हो गए हैं. उन लोगों से मेरी अपील है कि अतीत और भविष्य देखकर बोला करें. सरकार जो कर रही है सबके सामने है और जब सरकार तय कर लेगी तब भी सबके सामने आएगा. भाजपा विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस हिंदू और मुसलमानों को लड़ाने के लिए कभी कपड़ा सामने लाएगी और कभी भगवा को आतंकवाद कहेगी.

होश में नहीं मंत्री: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने निशाना साधते हुए कहा कि अब स्कूल शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि फिलहाल मध्यप्रदेश के स्कूलों में कोई नया ड्रेस कोड लागू नहीं होगा और न ही सरकार इस पर कोई विचार कर रही है. तो क्या पहले हिजाब पर बैन का बयान होश में नहीं दिया था. नगरीय प्रशासन मंत्री कहते हैं स्कूल की मान्यता रद्द करेंगे वहीं गृहमंत्री कह रहे हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं हैं. सरकार के अलग-अलग सुर और बयान आ रहे हैं, इससे साफ है कि सरकार कोई फैसला नहीं कर पा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!