ग्वालियर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मियों को भी किया गया सस्पेंड

ग्वालियर। स्मैक तस्करी का एक मामला सामने आया है. जिसमें खुद स्मैक तस्करी के साथ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत का खुलासा हुआ है. पुलिस की मिलीभगत वाली बात गिरफ्तार स्मैक तस्कर ने बताई है. तस्कर 40 लाख रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने मामले पर सफाई भी दी है.

370 ग्राम स्मैक बरामद
क्राइम ब्रांच और इंदरगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्कर अनीश बहादुर खान को 370 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था. इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है. इसके बाद जब पुलिस ने इस स्मैक तस्कर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पुलिसकर्मियों की मदद से स्मैक के कारोबार को आगे बढ़ा रहा था. इसी के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी इंदरगंज थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग से पूछताछ की. इसमें सामने आया कि बीट के प्रभारी तीन पुलिसकर्मियों को स्मैक बेचे जाने की जानकारी थी. पुलिसकर्मी स्मैक तस्कर से पैसे लेते थे.

पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने तत्काल इंदरगंज थाने के एएसआई प्रताप सिंह भदोरिया, एएसआई शुगर सिंह और हवलदार कल्याण सिंह को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले में अब पुलिस लगातार सफाई देती नजर आ रही है. खुद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी इस मामले से कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया है कि इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!