भिंड जिला अस्पताल में वार्ड बॉय ने स्टाफ नर्स के सिर में मारी गोली, आरोपी ने किया सरेंडर

भिंड   जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अस्पताल की स्टाफ नर्स नेहा चंदेल के सिर में गोली मार दी। घटना में नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। नेहा चंदेल मंडला की रहने वाली थी। आरोपी रितेश शाक्य अस्पताल में ही वार्ड बॉय है। घटना के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल कट्‌टा भी बरामद कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आशंका है कि एकतरफा प्यार में वार्ड बॉय ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक नेहा चंदेल (24) ने 2018 में बतौर स्टोर इंचार्ज जॉइन किया था। वह हाउसिंग कॉलोनी में किराए से रह रही थी। गुरुवार शाम भी वह रोजाना की तरह स्टोर में थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसे गोली मार दी। उसके दायीं कनपटी पर गोली मारी गई है। शाम करीब 6:15 बजे अस्पताल का ही कर्मचारी स्टोर में गया, तब घटना का खुलासा हुआ। उसने बाकी स्टाफ को जानकारी दी। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को भी सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस

जिस स्टोर में हत्या की वारदात हुई वो जिला अस्पताल में अंदर की ओर है। वहां कम लोग ही आते-जाते हैं। सामान भी रखा रहता है। यही कारण है कि किसी को वारदात का पता नहीं चल पाया। मौके पर सीसीटीवी भी लगा है। इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रेम-प्रसंग ही मान रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रेम-प्रसंग को लेकर जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि एकतरफा प्रेम के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के करीब एक घंटे बाद अस्पताल का वार्ड बॉय रितेश शाक्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। रितेश नर्स से 5 साल बड़ा है।

फरवरी में होने वाली थी शादी

पुलिस के मुताबिक नेहा की इसी महीने फरवरी में शादी होने वाली थी। किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल भी जब्त किया है।

घटना के बाद नर्सों में आक्रोश

वारदात के बाद अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल हो गया। सभी नर्सें आक्रोशित होकर बाहर आ गईं। उनका कहना था कि इस तरह असुरक्षित माहौल में वो काम नहीं करेंगी। नर्सों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर बात करके घटना के विरोध में शुक्रवार को हड़ताल पर भी जा सकती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!