मौन हुई स्वर सम्राज्ञी तो इंदौर ने रुंधे कंठों से दी श्रद्धांजलि

इंदौर। दुनिया ने बेशक एक अदि्वतीय गायिका को खो दिया, भारत की झोली से स्वरों से सजा रत्न दूर हो गया, पर इंदौर ने अपनी उस बेटी को खोया जिसने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में वह स्थान प्राप्त किया जो इससे पहले किसी भी गायिका ने नहीं किया। जिस शहर ने गायिका के साथ देश के रत्न और बेटी को खोया, उसके हृदयस्थल पर सोमवार की शाम भावनाओं का सैलाब उमड़ा। नम आंखें, रुंधे कंठ और हाथों में मोमबत्ती लिए सैकड़ों लोगों ने लय और ताल का अभूतपूर्व संगम की धनी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

कृष्णपुरा की छत्रियां, जिनके सीने में इतिहास के सुनहरे दौर का अंश आज भी अमर गाथा कहता है, वहां संगीत के एक ऐसे युग की विदाई पर संवेदनाएं व्यक्त की गई, जिसकी भरपाई अब शायद कभी नहीं हो पाएगी।कृष्णपुरा छत्री पर सोमवार की शाम श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें लता मंगेशकर के नजदीकी रिश्तेदार मनोज बिनीवाले ने परिवार सहित भावांजलि दी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र, विधायक आकाश विजयवर्गी, आध्यात्मिक गुरु अण्णा महाराज और दादू महाराज ने भी श्रद्धांजलि दी। जो शहर महान गायिका के बचपन, कर्तव्यों और यहां बीते सुखद पलों का साक्षी रहा, उसी शहर के लोगों ने भारी मन के साथ श्रद्धांजलि दी। स्वर साधिकाओं ने स्वरों के जरिए अपनी प्रेरणास्त्रोत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगीत के साधक, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, जन प्रतिनिधि, उद्योगपति, व्यवसायी से लेकर आमजन यहां उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!