WHO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले, ‘दशकों तक महसूस किया जाएगा कोविड का प्रभाव’

नई दिल्ली  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि दुनिया भर में वायरस के प्रसार की गति धीमी होने के बावजूद भी कोविड का असर दशकों तक महसूस किया जाएगा।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि कोरोना का प्रभाव सबसे कमजोर समूहों के बीच महसूस किया जाएगा और महामारी जितनी देर तक चलेगी, प्रभाव उतना ही बुरा होगा। डॉ टेड्रोस ने कहा, “कोविड महामारी का प्रभाव दशकों तक महसूस किया जाएगा, विशेष रूप से सबसे कमजोर समूहों के बीच। महामारी जितनी लंबी चलेगी, उतने ही बुरे प्रभाव होंगे।”

डॉ टेड्रोस ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रमंडल देशों की केवल 42 प्रतिशत आबादी को ही टीकाकरण की दोहरी खुराक मिली है और देशों के बीच व्यापक असमानता है।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रमंडल के अफ्रीकी देशों ने औसत टीकाकरण दर केवल 23 प्रतिशत हासिल की है। इस अंतर को पाटना डब्ल्यूएचओ के लिए एक तत्काल प्राथमिकता है, न केवल महामारी को नियंत्रण में लाने और जीवन बचाने के लिए, बल्कि आजीविका की रक्षा करने और स्थायी रिकवरी का समर्थन करने के लिए भी काम करेंगे।”

इससे पहले, डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि जैसे-जैसे वायरस विकसित होता है, टीकों को भी विकसित करने की आवश्यकता हो सकती है। टेड्रोस ने कहा कि SARS-CoV-2 के वेरिएंट टीकों से प्रेरित एंटीबॉडी को बेअसर करने से बच सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!