यश सहित भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी आईसीसी टीम में शामिल

दुबई । अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान यश धुल सहित तीन खिलाड़ियों को आईसीसी टीम में जगह मिली है। इस टीम में यश के अलावा राज बावा और विक्की ओस्तवाल को जगह मिली है पर विश्व कप में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रवि कुमार को इसमें शामिल नहीं किया गया है। यश को आईसीसी की इस सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों की टीम का कप्तान बनाया गया है।  
आईसीसी की 12 खिलाड़यों की टीम में भारतीय टीम के सबसे अधिक तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान के दो-दो खिलाड़ी इसमें शामिल हैं जबकि बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में जगह मिली हैं। यश धुल ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।
राज ने ऑलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 63 की औसत से 252 रन बनाए। इसके साथ ही तेज गेंदबाज के तौर पर बावा ने 17 की औसत से 9 विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर विक्की  ने 13 की औसत से 12 विकेट लिए। 
आईसीसी की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : 
यश धुल (कप्तान, भारत), हसीबुल्लाह खान (पाकिस्तान), टीग वीली (ऑस्ट्रेलिया), डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका), टॉम प्रिस्ट (इंग्लैंड), दुनिथ वेलालेक (श्रीलंका), राज बावा (भारत), विक्की ओस्तवाल (भारत), रिपन मोंडोल (बांग्लादेश), आवेस अली (पाकिस्तान), जोश बॉयडेन (इंग्लैंड). 12वां खिलाड़ी: नूर अहमद (अफगानिस्तान)। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!