एलआईसी दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ही नहीं, रिटर्न मामले में भी नंबर वन: ‎रिपोर्ट

मुंबई । एलआईसी के रिटर्न को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी सिर्फ होम-मार्केट शेयर में ही दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी नहीं है बल्कि रिटर्न ऑन एसेट्स में भी कंपनी नंबर-1 है। साल 2020 तक ग्रॉस रिटेल प्रीमियम में एलआईसी की हिस्सेदारी 64.1 प्र‎तिशत थी। जबकि रिटर्न ऑन एसेट्स में कंपनी 82 प्र‎तिशत रिटर्न दे रही है। इसके साथ ही एलआईसी लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। हालांकि पिछले कुछ साल में एलआईसी का मार्केट शेयर घटता जा रहा है। 2000 से पहले तक कंपनी का मार्केट शेयर करीब 100 प्र‎तिशत था। साल 2016 तक यह घटकर 71.8 और 2020 तक गिरकर 64.1 प्र‎तिशत पर आ गया है। वैसे इस दौरान एसबीआई लाईफ का मार्केट शेयर बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में एसबीआई लाइफ की हिस्सेदारी सिर्फ 5 प्र‎तिशत थी जो 2020 में बढ़कर 8 पहुंच गई है।  यह रिपोर्ट नवंबर 2021 में तैयार की गई थी लेकिन तब यह सार्वजनिक नहीं हो पाई थी। 
गौरतलब है ‎कि दुनिया की प्रमुख 10 बीमा कंपनियों में भारतीय कंपनी एलआईसी भी शामिल है। इस सूची में 5 इंश्योरेंस कंपनियां चीन की हैं, जिसमें पिंग दुनिया का सबसे ज्यादा वैल्युएबल इंश्योरेंस ब्रांड है। वहीं अमेरिका की दो और फ्रांस, जर्मनी व भारत की एक-एक कंपनी शामिल हैं। भारत की सबसे बड़ी शेयर सेल करने जा रही एलआईसी 8.656 अरब डॉलर (लगभग 64,722 करोड़ रुपए) की वैल्युएशन के साथ देश का सबसे मजबूत और सबसे बड़ा ब्रांड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही यह दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!