भाजपा ने 8 फरवरी को सदन में रहने के लिए राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

नई दिल्ली । भाजपा ने अपने सभी सांसदों को आठ फरवरी को राज्यसभा में रहने के लिए व्हिप जारी की है। पार्टी ने 3 लाइन का व्हिप जारी कर अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 8 फरवरी, मंगलवार को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने को कहा है। 
दरअसल, मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं। इस धन्यवाद प्रस्ताव को राज्यसभा से पारित भी कराया जाना है। इसे पारित कराने के दौरान विपक्षी दल अपने संशोधनों को लेकर मतदान की मांग कर सकते हैं।
विरोधी दलों की इसी रणनीति के मद्देनजर भाजपा ने पूरी ताकत के साथ राज्यसभा में दिनभर मौजूद रहने के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी कर यह निर्देश दिया है ताकि वोटिंग की नौबत आने पर विरोधी दलों के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर खारिज कराया जा सके। 
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के 14 सांसदों की तरफ से राष्ट्रपति के अभिभाषण में संशोधन के लिए 99 नोटिस दिए गए थे, जिनमें से 11 विपक्षी सांसदों की तरफ से संशोधन के लिए 80 नोटिस पेश किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और सीपीएम के इलामारन करीम द्वारा पेगासस जासूसी मामले को लेकर दिए गए संशोधन प्रस्ताव को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया गया है कि मामला अदालत में विचाराधीन है। अपने संशोधन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किए जाने के विरोध में सीपीएम सांसद इलामारन करीम ने राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर विरोध जताया है। इस मसले पर विपक्षी सांसद राज्य सभा में हंगामा भी कर सकते हैं और साथ ही सदन में संख्या बल के आधार पर सभी विपक्षी दल मिलकर अपने संशोधन को पारित करवाने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसी आशंका के मद्देनजर भाजपा भी अपनी पूरी संख्या के साथ राज्यसभा में मौजूद रहना चाहती है और इसलिए व्हिप जारी किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!