फैन ने दी अनोखी श्रद्धांजलि! स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 1436 तस्वीरों से बना डाली पेंटिंग

जबलपुर। भारत ने आज अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया. स्वर कोकिला लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गईं. रविवार को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. 92 साल की लता मंगेशकर की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोरोना और निमोनिया से 29 दिन तक वह जंग लड़ीं. फिर वह जिंदगी की जंग हार गईं. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. स्वर कोकिला की आवाज में ऐसा जादू था, जो उन्हें एक बार सुन ले. वह उनकी आवाज का दीवाना हो जाता है. जबलपुर के रामकृपाल नामदेव ने लता मंगेशकर की एक ऐसी पेंटिंग बनाई है, जिसमें उनके जीवन से जुड़े 1436 चित्रों को उकेरा गया है.

पेंटिग बनाने में लगे 11 महीने

चित्रकार रामकृपाल नामदेव की बनाई पेंटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके जीवन से जुड़ी कई घटनाओं को भी प्रदर्शित करती है. स्वर कोकिला की इस पेंटिंग में 1436 छोटी-छोटी तस्वीरें हैं, जो लता दीदी के जीवन से जुड़ी घटनाओं से प्रेरित है. इन चित्रों को एक दूसरे में ऐसे पिरोया गया है कि जब पूरे चित्रों को एक साथ देखा जाता है तब लता मंगेशकर की एक सुंदर तस्वीर नजर आने लगती है. इसमें लता मंगेशकर से मुलाकात करने वाले और संगीत की दुनिया से जुड़े कई महान कलाकारों के चित्रों को उनके साथ बड़ी ही बारीकी से उकेरा गया है. इस तस्वीर को बनाने में रामकृपाल को 11 महीने का वक्त लगा था.

ramkripal namdev made a unique painting
जबलपुर के रामकृपाल नामदेव ने बनाई स्वर कोकिला की अनोखी पेंटिंग

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

रामकृपाल नामदेव की 11 महीनों की मेहनत का नतीजा है कि उनकी बनाई पेंटिंग को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. रामकृपाल पहले भी लता की अनोखी तस्वीर बनाने कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. रामकृपाल बताते हैं कि वह लता मंगेशकर के बचपन से ही बड़े फैन रहे हैं, इसलिए अपनी कला में हमेशा लता मंगेशकर को शामिल करते हैं. जब उन्हें एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया तो वे इस तस्वीर को लेकर लता मंगेशकर के पास भी गए थे और उन्होंने भी इस तस्वीर की बेहद सराहना की थी.

Legendary singer Lata Mangeshkar passes away

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुई पेंटिंग

नम आंखों से कहा अलविदा

रामकृपाल ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिली तो वह काफी परेशान हो गए थे, तब से वह ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और वह दुनिया को अलविदा कह गईं. रामकृपाल नामदेव ने भी उनको नम आंखों से अलविदा कहा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!