होटल में पकड़ाया Sex Racket: 5 युवतियों के साथ 5 लड़कों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, होटल संचालक भी गिरफ्तार 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर विजयनगर थाना इलाके के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर रेड मारी तो होटल के अलग अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई है और पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक विजयनगर थाना इलाके में स्थित चौकसे होटल में अवैध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद विजय नगर थाना पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को होटल पर दबिश दी तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को देख होटल में मौजूद लोग यहां वहां भागने लगे।  लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल से 5 युवक व 5 युवतियों को पकड़ा है।  

पुलिस ने होटल के कमरों से युवक-युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, साथ ही कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने होटल के संचालक विजय चौकसे को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी को पकड़कर थाने लेकर आई है। युवतियां कहां की रहने वाली हैं फिलहाल इसका पता नहीं चला है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!