लता मंगेशकर के निधन पर शोक में डूबा देश, दिग्गजों ने जताया दुख

मुंबई : गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. सरकारी सूत्र के मुताबिक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. वहीं, आज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन होंगे. शाम 4.30 बजे शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

लता जी का निधन हृदयविदारक: राष्ट्रपति

उनके निधन से पूरा देश शोक मना रहा है. कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है. जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है. उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई. उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी.

देश में खालीपन छोड़ गई दीदी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त कर कहा कि मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं. दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं. वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी.

दिलों में गूंजती रहेगी लता: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. वे कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं. उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है.

निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया. संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है. उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा. अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी. उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ॐ शांति शांति.

भारत की आवाज खो गई: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज खो गई है. उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है. उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

लता मंगेशकर का निधन दुखद: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लता मंगेशकर का निधन दुखद. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति.

लता मंगेशकर का जाना कला क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति: योगी

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि गायिका लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुखद. उनका जाना कला क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है.

हमारे बीच नहीं रहीं लता: मधुर भंडारकर

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि मेरे लिए व्यक्तिगत हानि है कि लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं. मैं कई सालों से उनके संपर्क में था. हर 15 दिन में मैं उनके साथ फोन पर बात करता था. इस साल एक जनवरी को मैंने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं. मुझे बहुत दुख हो रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!