लता ने मात्र 13 साल की उम्र में गाया था पहला गाना

इंदौर:भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया. पार्श्व गायिका को शनिवार को दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था. बता दें, गायिका को 8 जनवरी को निमोनिया होने और कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 92 साल की लता मंगेश्कर को उम्र से संबंधित अन्य समस्याएं थीं. बात करेंगे लता मंगेशकर के जीवन और उनके करियर से जुड़ी बातों के बारे में.

lata mangeshkar
लता मंगेशकर

लता मंगेशकर का परिवार

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के क्लीन शहर इंदौर में हुआ. लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी थिएटर अभिनेता, संगीतकार और वोकलिस्ट भी थे.

लता की मां का नाम शेवंती मंगेशकर और भाई का नाम हृदयनाथ मंगेशकर है, जो कि एक संगीतकार हैं. लता की तीन छोटी बहनें भी हैं. इनके नाम उषा मंगेशकर, आशा भोसले और मीना खादिकर है.

लता की तीनों ही बहने गायिका हैं. बता दें, लता मंगेशकर के करियर में उनका नाम दिवंगत मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार भूपेन हजारिका के साथ कई बार जोड़ा गया था, लेकिन लता मंगेशकर ने कभी किसी से शादी नहीं की.

lata mangeshkar
लता मंगेशकर

लता मंगेशकर का करियर

लता अपने पार्श्व गायन से देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर और सबसे सम्मानित गायकों में से एक हैं. जानकर हैरानी होगी कि लता ने एक हजार से ज्यादा हिंदी गानों को अपनी मधुर और मनोरम आवाज दी है.

लता ने संगीत के सुरों की पहली शिक्षा अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से ली थी. बता दें, महज पांच साल की उम्र में ही लता जी ने नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था.

लता ने 1942 में बतौर सिंगर 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया. गौरतलब है कि लता ने वसंत जोगलेकर की मराठी फिल्म ‘किटी हसाल’ के लिए अपना पहला गाना गाया था.

लता ने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं. उन्होंने तकरीबन 30 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. उनके पार्श्व गायन की बदौलत उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ (2001) से नवाजा गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!