इंदौर पुलिस में तालमेल की कमी! सट्टेबाजी को लेकर हुई कार्रवाई पर दो आईजी रैंक के अधिकारी आमने-सामने

इंदौर। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर शहर के दो सीनियर अधिकारी आमने-सामने हैं. दरअसल,क्राइम ब्रांच ने इंदौर के ग्रामीण थाना क्षेत्र में जुए के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया. लेकिन जैसे ही यह सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो ग्रामीण आईजी और पुलिस कमिश्नर आमने-सामने हो गए और जिस टीम ने कार्रवाई की, उससे सवाल-जवाब हो गए. कार्रवाई को लेकर किसने निर्देश दिए थे, इसको लेकर नोटिस जारी कर जवाब भी मांग लिया गया है.

सट्टेबाजी के खिलाफ हुई थी कार्रवाई
इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर और ग्रामीण आईजी के बीच तनातनी दिखाई दे रही है. सट्टा संचालित करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता रामजी शर्मा के घर इंदौर क्राइम ब्रांच की छापामारी के बाद रस्साकशी साफ नजर आ रही है. दरअसल शुक्रवार देर रात इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर मांगलिया चौकी के सामने स्थित मकान पर छापा मार 15 लोगों को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया था. पुलिस ने मौके से ₹72000 और 14 मोबाइल जब्त किए थे.

सीनियर्स को नहीं दी जानकारी
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण एसपी ने इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई है. आपत्ति के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने नोटिस जारी कर छापा मारने वाली टीम से जवाब तलब किया है. दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच के टीआई नरेंद्र सिंह भदोरिया ने मुखबिर की सूचना पर अचानक शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी कर सट्टा संचालित करने वाले और सट्टा खेलने वाले आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई की जानकारी टीआई ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी नहीं दी थी और ना ही ग्रामीण एसपी को इस पूरे मामले की जानकारी थी.

आईजी रैंक के अधिकारी आमने-सामने
अचानक हुई कार्रवाई के बाद ग्रामीण एसपी की बौखलाहट भी साफ दिखाई दे रही है. दरअसल मांगलिया चौकी के सामने ही आरोपी सट्टेबाजी कर रहे थे, जिससे ग्रामीण एसपी की भी छवि धूमिल हुई है. वहीं सट्टा संचालित करने वालों से अगर चौकी के किसी भी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आई तो ग्रामीण एसपी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. इस पूरे मामले में यह तो साफ हो गया ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता और इंदौर शहर कमिश्नर हरि नारायण मिश्र में तनातनी है. दो आईजी रैंक के अधिकारी जिस तरह से आमने-सामने हो गए हैं, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!