राव ने पत्रकारों को बताया शादी के लड्‌डू:इंदौर में कहा, पत्रकारों से शादी जैसा रिश्ता, हमें ये चाहिए भी, लेकिन इनसे परेशानी भी

इंदौर:मध्यप्रदेश के भाजपा प्रभारी पी मुरलीधर राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने रिश्ते को शादी के लड्‌डू जैसा बताया। राव ने कहा कि अखबार वाले चाहिए भी। उनके बिना जीवन भी नहीं चलता। छुट्‌टी भी नहीं ले सकते उनके बिना। उनसे शादी जैसा रिश्ता। दोनों रिश्तों में एक जैसी परेशानी। हमें पत्रकार भी चाहिए, लेकिन उनसे परेशानी भी मिलती है। राव इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराना में बूथ विस्तार सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राव इससे पहले भी विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ चुके हैं।

इसी सभा में जाति पर बयान, कांग्रेस ने घेरा
भाजपा के बूथ विस्तारक सम्मेलन में राव ने ये भी कहा कि बूथ में जितनी जाति है, वो सब कमेटी में होना चाहिए। कोई जाति हमारी पार्टी में नहीं छूटना चाहिए। इस गांव के किसी भी बूथ में जितनी भी जाति के लोग हैं, वो सभी कमेटी में होना चाहिए। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा की बूथ समिति योग्यता के आधार पर नहीं जाति के आधार पर बनेगी। भाजपा कहती क्या है और करती क्या है।

पहले भी दिए हैं विवादित बयान

ब्राह्मण-बनियों को बताया था अपनी जेब में
9 नवंबर 2021 को भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राव ने कहा था कि ब्राह्मण और बनिया समाज के लोग मेरी जेब में रहते हैं। एक जेब में ब्राह्मण और दूसरी जेब में बनिया रहता है। इस पर जमकर विवाद हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे ब्राह्मण और बनियों का अपमान बताया था। हालांकि विरोध होने और अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा घेराबंदी किये जाने के बाद राव ने माफी मांग ली थी।

ये भी कहा था

इससे पहले भी राव ने पार्टी से नाखुश विधायक-सांसदों को सख्त लहजे में नसीहत दी थी। लगातार 4 बार, 5 बार से सांसद, विधायक बनना, लगातार प्रतिनिधित्व करना, यह जनता का दिया हुआ वरदान होता है। इसके बाद रोने के लिए कुछ नहीं होना चाहिए। ऐसे नेता अगर कहे कि उन्हें मौका नहीं मिला तो उनसे बड़ा नालायक कोई नहीं, उन्हें मौका मिलना भी नहीं चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!