प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) का नया चेयरमैन विजय कुमार चोपड़ा को बनाया

नई दिल्ली। पंजाब केसरी’ अखबार समूह के चेयरमैन और प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा को देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) का नया चेयरमैन चुना गया है। इसके साथ ही ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ अखबार की प्रकाशक कंपनी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को पीटीआई शेयरधारकों की 71वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह चुनाव हुआ।

बता दें कि 87 वर्षीय चोपड़ा ‘द हिन्दू’ अखबार के प्रकाशक और पूर्व एडिटर-इन-चीफ एन. रवि की जगह लेंगे। इससे पहले चोपड़ा 2001-02 और 2009-10 में भी पीटीआई के चेयरमैन रह चुके हैं। वह ‘इंडियन न्यूजपेपर्स सोसायटी’ (आईएनएस) के प्रेजिडेंट भी रहे हैं। वहीं, विनीत जैन भी वर्ष 2010 में पीटीआई के चेयरमैन रह चुके हैं।

‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार चोपड़ा को 1991 में निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘मुंशी प्रेम चंद सम्मान’ भी मिल चुका है। सबसे लंबा यात्रा वृतांत लिखने के लिए उनका नाम 1997 में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

विजय कुमार चोपड़ा और विनीत जैन के अलावा पीटीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में विवेक गोयनका (एक्सप्रेस समूह), महेन्द्र मोहन गुप्ता (दैनिक जागरण), के. एन. संत कुमार (डेक्कन हेराल्ड), रियाद मैथ्यू (मलयाला मनोरमा), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाजार पत्रिका), एम. पी. वीरेन्द्र कुमार (मातृभूमि), आर. लक्ष्मीपति (दिनामलार), होरमुस्जी एन. कामा (बांबे समाचार), प्रवीण सोमेश्वर (हिन्दुस्तान टाइम्स), न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी, दीपक नैय्यर, श्याम सरण और जे. एफ. पोचखानवाला शामिल हैं

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!