इंदौर हाईकोर्ट ने कलेक्टर, एसएसपी और आबकारी कमिश्नर को किया तलब

पब माफ़िया के ख़िलाफ़ हुई घेराबंदी

कानून को ताक पर रखकर रात 11.30 बजे के बाद भी कैसे मिल रही शराबः हाई कोर्ट

जनहित याचिका में नोटिस जारी, एसएसपी-कलेक्टर से जवाब तलब

इंदौर। शहर के पबों में रात साढ़े 11 बजे बाद तक शराब मिलने और अवयस्कों को शराब परोसने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने आबकारी कमिश्नर, इंदौर कलेक्टर और एसएसपी को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है।
कोर्ट ने मामले में दायर जनहित याचिका में यह नोटिस दिया है। याचिका मनदीप वर्मा ने एडवोकेट सुधा श्रीवास्तव के माध्यम से लगाई है। इसमें कहा है कि नियमानुसार रात साढ़े 11 बजे बाद शराब बेची नहीं जा सकती, लेकिन शहर में जहां-तहां इस समय के बाद भी शराब मिल रही है। पबों को बंद करने का एक समय तय होने के बावजूद देर रात तक पार्टियां चलती रहती हैं। कानून है कि अवयस्क को शराब नहीं परोसी जा सकती, लेकिन इन पबों में किशोरों को खुलेआम शराब परोसी जा रही है। तमाम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और पुलिस व प्रशासन कुछ नहीं कर रहा। युवा देश का भविष्य होते हैं। शासन की अनदेखी से एक पूरी पीढ़ी अंधेरे के गर्त में जा रही है और कोई कुछ नहीं कर रहा। याचिका की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस एससी शर्मा और जस्टिस शैलेंद्र शुक्ला की बेंच में हुई। आरंभिक तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर शासन से जवाब मांगा है। याचिका में अगली सुनवाई अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!