फर्जी एडवाइजरी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पैसे डबल करने का देते थे लालच

इंदौर। फर्जी एडवाइजरी कंपनी के नाम पर लगातार लोगों से धोखाधड़ी की वारदातें सामने आ रही हैं. पिछले दिनों सूचना मिली थी कि कुछ आरोपियों के द्वारा फर्जी कंपनी खोली गई है. वहां लाखों रुपए का इन्वेस्टमेंट करवाया जा रहा है. फर्जी एडवाइजरी कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. इस मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसटीएफ ने छापामार कर धरे आरोपी
इंदौर एसटीएफ इकाई लगातार फर्जी एडवाइजरी कंपनियों पर कार्रवाई कर रही है. एसटीएफ इंदौर द्वारा विजय नगर स्थित एडवाइजरी कंपनी पर छापा मारकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. यह निवेश के नाम पर लालच देकर लोगों को ठगते थे. एसटीफ को सूचना मिली थी कि विजयनगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर में फर्जी तरीके से अथर्व एडवाइजरी कंपनी चलाई जा रही है.

कानपुर का रहने वाला है मुख्य आरोपी
इस कंपनी में निवेश के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है. मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने यहां के संचालक हरि ओम जो कि मूलतः कानपुर का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया. इसकी एक महिला मित्र प्रतिभा जो कि भोपाल की रहने वाली है, उसे भी गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी लोगों को निवेश करवा कर डबल पैसा देने का लालच देते थे.

अब तक यह पांच लाख से अधिक की धोखाधड़ी कर चुके थे. यह रकम इनके खातों से बरामद हुई है. टीम ने ऑफिस से सीपीयू, लेपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम भी बरामद किए हैं. एसटीएफ अधीक्षक मनीष खत्री के मुताबिक दो अन्य लोगों को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है. उज्जैन के यह दो आरोपी अमन शुक्ला व अजय सिंह हैं, जो इन्हें मोबाइल सिम उपलब्ध कराते थे, जो कि मजदूर वर्ग के लोगों के नाम पर रहती थी. उसका प्रयोग यह फर्जी कॉलिंग करने के लिए उपयोग करते थे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!