इंदौर: शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना मरीमाता चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के गेट के सामने की है।पांच युवकों ने सिर पर वार कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपितों के फुटेज खंगाल रही है।









