Manit को करना होगा 12 करोड़ का भुगतान, नहीं तो होगी कुर्की

भोपाल। देश के जानेमाने संस्थानों में गिने जाने वाले मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान मैनिट को कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए 12 करोड़ की रकम कोर्ट में जमा करनी होगी. मैनिट संस्थान ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए हाईकोर्ट की भी शरण ली, लेकिन हाईकोर्ट ने 18 फरवरी तक 12 करोड़ की रकम जमा करने का आदेश दिये हैं. हाईकोर्ट इस मामले में तीन मार्च को अंतिम सुनवाई करेगा.

क्यों देनी पड़ रही मोटी रकम
मैनिट ने सात साल पहले साहेब इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिया था. 48 करोड़ की निर्माण लागत वाली यह बिल्डिंग तैयार होने के बाद 9 करोड़ 80 लाख रुपए बाकी हैं, जिसे मैनिट देने को तैयार नहीं हैं. ब्याज के साथ यह राशि बढ़कर 12 करोड़ रुपए हो गई है. इसके बाद निर्माण एजेंसी ने कोर्ट की शरण ली थी.

कमीशन मांगने के बाद से बिगड़ा मामला
सुनवाई के दौरान आर्बिट्रेटर ने माना कि मैनिट प्रबंधन ने करोड़ों रुपए की फिजूल खर्जी की है. अधिकारियों की गड़बड़ियों की वजह से मैनिट को करोड़ों रुपए का ब्याज चुकाने की नौबत आ गई है. इससे प्रतिष्ठित संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचा है. यह मामला मैनिट अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से निर्माण के दौरान कमीशन मांगने के बाद से ही बिगड़ता गया.

मामला उलझने के बाद मैनिट प्रबंधन ने कंपनी के सामने प्रस्ताव रखा था कि जिन बिल्डिंग का मामला है. उनका नामकरण कंपनी किसी के भी नाम करा सकती है, लेकिन कंपनी ने मैनिट के प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया था.

पहले भी कई गड़बड़ियां आ चुकी हैं सामने
साल 2019 में केबल बिछाने के नाम पर हुई गड़बड़ी के मामले में मैनिट में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की थी. इस दौरान गड़बड़ियों से जुड़ीं कई फाइलों को जब्त किया गया था. मैनिट में टीचिंग स्टाॅफ की भर्ती का विवाद भी खूब सुर्खियों में रह चुका है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!