आज से 50% क्षमता के साथ खुल रहे हैं स्कूल, बोर्ड एग्जाम की आगे बढ़ेगी तारीख

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 फरवरी यानी आज से स्कूल खोले जा रहे हैं. शिवराज सरकार ने कहा है पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल खोले जा रहे हैं. ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. हेल्थ एक्सपर्ट्स से विचार विमर्श के बाद ये फैसला लिया गया है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 31 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए थे.

आज से खुल रहे हैं स्कूल
कोरोना के कारण 31 जनवरी तक मध्य प्रदेश में सभी स्कूल बंद हैं, और आज यानी 1 फरवरी से स्कूल खोले जाएंगे. शिवराज सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों से राय लेने के बाद इस पर निर्णय लिया है. एमपी सरकार ने ट्वीट कर कहा है कि कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी. वहीं आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे.

आगे बढ़ेगी बोर्ड परीक्षा की तारीख
इधर बोर्ड परीक्षा की तारीख आगे बढ़ सकती है. शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल बढ़ाने पर निर्णय जल्द ही हो सकता है. यह परीक्षाएं 17 फरवरी से होनी थी. शिक्षा मंत्री का कहना है कि फ़िलहाल कोरोना से पढ़ाई प्रभावित हुई है ऐसे में इन तारीखों को विभाग बढ़ा सकता है और आगे की तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा. साथ ही कहा कि परीक्षाएं ऑफलाइन ही ली जाएंगी, ऑनलाइन का प्रश्न ही नहीं है. विभाग ने ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी की है और इसके माध्यम से बच्चों की नींव मजबूत होती है.

टीनएजर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज 
वहीं प्रदेश में किशोरों के वैक्सीनेशन को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि टीकाकरण का काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा है. आज यानी 31 जनवरी से हमने दूसरा डोज़ भी शुरू किया है. फिलहाल वैक्सीनेशन सेंटर पर दूसरी डोज दी जा रही है. इधर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले पर भी अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें स्कूलों को खोलने और आगे की स्थिति पर चर्चा की गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!