कांग्रेस के प्रदेश सचिव बोले, यह देश गांधी के हिंदू से चलेगा न की हिंदुत्व से

सुलतानपुर : कांग्रेस के प्रदेश सचिव और सुल्तानपुर विधानसभा के घोषित प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पक्ष लेते हुए कहा कि यह देश गांधी के हिंदू से चलेगा न कि हिंदुत्व से. टिकट मिलने के बाद मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने कहा कि वह रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे.

कांग्रेस के प्रदेश सचिव फिरोज अहमद खान को सुल्तानपुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है. टिकट की घोषणा होने के बाद रविवार को वे कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे और कमेटी से जुड़े सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया. इससे पूर्व वह बस स्टेशन पर शहरवासियों से भी मिले जहां फूल माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

विदित हो कि वे टिकट लेने की कतार में तीसरे उम्मीदवार है. इससे पूर्व कादीपुर से निकलेश सरोज और जयसिंहपुर से अभिषेक सिंह राणा कांग्रेसी उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं. धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में वरुण मिश्रा, शकील अहमद, कृष्ण मिश्रा, राजदेव शुक्ला, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे.

सुल्तानपुर विधानसभा के घोषित प्रत्याशी फिरोज अहमद ने कहा कि हम लोगों ने 5 साल तक कड़ी मेहनत की है. यहां कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना और रोजगार को बेहतर बनाना हमारा पहला दायित्व होगा. विधायक बनने के बाद रोजगार की दिशा में मुझे प्रभावी कदम उठाना है, यह मेरा एजेंडा है. 32 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर में किसान सहकारी चीनी मिल और केएनआईटी जैसी संस्थान स्थापित किए गए थे.

इसके बाद से कोई बड़ा कार्य सुल्तानपुर में नहीं हो सका है. हम प्रयास करेंगे कि बड़ी परियोजनाओं की स्थापना सुल्तानपुर में की जाए. राहुल गांधी ने हिंदु शब्द के बजाय हिंदुत्व शब्द का इस्तेमाल किया है. वीर सावरकर के बाद यहां हिंदुत्व शब्द का इस्तेमाल किताबों में किया जाता है. यह देश गांधी के हिंदू से चलेगा न कि हिंदुत्व से. राहुल गांधी का जवाब हिंदुत्व और गोडसे के संदर्भ में है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!