गोवा विधानसभा चुनाव : अमित शाह रविवार को चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

पणजी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करेंगे. इस दौरान वह घर-घर जाकर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे, वहीं दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से दी गई एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, रविवार को गोवा पहुंचने के बाद शाह सबसे पहले बोरिम में साई बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद पोंडा स्थित सन ग्रेस गार्डेन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद वह सनवोर्डेम इलाके में घर-घर जाकर प्रचार अभियान करेंगे. शाम में वह सनवोर्डेम स्थित शारदा मंदिर बहुउद्देशीय कक्ष में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. देर शाम वह एक टाउन हाल बैठक को संबोधित करेंगे और पार्टी के एक चुनाव अभियान की भी शुरुआत करेंगे. भाजपा शासित गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है. पार्टी ने राज्य की सभी 40 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

इससे पहले, गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने शनिवार को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान शाह पोंडा, सैनवोर्डेम और वास्को विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री पोंडा में शाम साढ़े चार बजे, इसके बाद सैनवोर्डेम में शाम साढ़े छह बजे और फिर रात आठ बजे वास्को में जनसभा को संबोधित करेंगे.

तनवड़े ने कहा, ‘सभी तीनों जनसभाओं के दौरान सभागारों में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार ही लोग शामिल होंगे और कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि वास्को में आयोजित आखिरी रैली का एक साथ 10 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!