युवाओं से प्रियंका गांधी ने किया संवाद, सुनी समस्याएं व सुनाए किस्से

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भर्ती विधान मेनिफेस्टो के तहत शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं से संवाद किया. प्रियंका ने युवाओं की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि बिहार रेलवे भर्ती को लेकर युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है, इसलिए हम आपसे बात कर रहे हैं. प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किस्से भी युवाओं को सुनाए.

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के दौर में जब जेएनयू में एक बड़ा प्रदर्शन हुआ, वो तब वहां गई थीं और छात्रों से बातचीत की थी. वहां के छात्रसंघ ने इंदिरा के सामने ही आरोप पत्र पढ़कर सुनाया था. इसके बाद उन्होंने चांसलर के पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्री छात्रों के प्रदर्शन के बावजूद उनसे बात ही नहीं करना चाहते हैं.

प्रियंका ने कहा कि जब रोजगार नहीं है, तो नौजवानों का गुस्सा होना जायज है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक दलों को पता है कि आप बेरोजगार रहेंगे, तो आप बहकेंगे. युवाओं को बेरोजगार रखने से राजनीतिक दलों को फायदा होता है. जातिवाद की राजनीति से आम जनता को फायदा नहीं होगा. इससे आपको रोजगार नहीं मिलेगा.

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने सोचा कि इतने राजनीतिक दल हैं. सब कहते हैं कि 25 लाख रुपये देंगे, 20 लाख रोजगार देंगे, तो हम कैसे अलग होंगे? क्यों न हम नौजवानों के लिए एक अलग विधान बनाएं, जिसमें 20 लाख नौकरी रोजगार देंगे? वो रोजगार आएंगे कहां से, वो भी लिखा हो. हमने इसीलिए जॉब टाइम टेबल बनाया है, जिसमें परीक्षा की तारीख से लेकर नियुक्ति तक की समय सारणी होगी. ये पहले से ही अभ्यर्थियों को बता दी जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!