प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को 28 की जगह 30 दिनों की रिचार्ज वैलिडिटी देनी होगी

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के हक में बड़ा फैसला किया है। TRAI ने शुक्रवार को सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिन देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनी को अपने प्लान में अब एक स्पेशल वाउचर, एक कॉम्बो वाउचर पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ रखना होगा।

बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी होती है, जिसकी वजह से कस्टमर्स को एक साल में 13 बार मंथली रिचार्ज कराना होता है। ट्राई के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि ग्राहकों की ओर से एक साल में कराए गए रिचार्ज की संख्या में कमी आएगी। ऐसा होने से ग्राहकों के एक महीने के एक्स्ट्रा रीचार्ज के पैसे बचेंगे।

60 दिनों के अंदर लाना होगा प्लान

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इसके मुताबिक सभी टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक खास टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर लाना होगा, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होनी चाहिए। इसके अलावा कंपनियों को नोटिफिकेशन की तारीख से 60 दिनों के अंदर नियमों के आदेश का पालन करने को कहा गया है।

मौजूदा प्लान को लेकर ट्राई को मिल रही थी शिकायतें

टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा प्लान को लेकर ट्राई को लगातार कस्टमर्स की शिकायतें मिल रही थीं। कस्टमर्स का आरोप था कि मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ की कीमत लगातार बढ़ रही है, लेकिन वैलिडिटी घट रही है। ऐसे में हर साल उन्हें एक्स्ट्रा रीचार्ज करवाना पड़ता है। अगर वैलिडिटी दो दिन बढ़ा दी जाएगी तो उन्हें राहत मिलेगी।

रिलायंस और एयरटेल के कस्टमर्स बढ़े

ट्राई ने अपने बयान में कहा है कि पिछले साल नवंबर 2021 के अंत तक मोबाइल कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 119 करोड़ हो गई है। इस दौरान रिलायंस जियो और एयरटेल के कस्टमर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस जियो ने 17.6 लाख कस्टमर्स जोड़े, जिसके बाद उसके कुल कस्टमर्स की संख्या 42.65 करोड़ के करीब रही।

वहीं, एयरटेल के कस्टमर्स में 4.89 लाख की कमी देखी गई जिसके बाद इसके कुल कस्टमर्स की संख्या 35.39 तक जा पहुंची। जबकि वोडाफोन-आईडिया के 9.64 लाख कस्टमर्स की कमी के बाद इसके कुल ग्राहकों की संख्या 26.90 करोड़ हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!