4 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ भाजपा पहले पायदान पर; जानिए कितनी है अन्य पार्टियों की संपत्ति

नई दिल्ली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-2020 के दौरान 7 राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कुल संपत्ति क्रमश: 6,988.57 करोड़ रुपए और 2,129.38 करोड़ रुपए दर्ज की गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के एक एनालिसिस से यह जानकारी सामने आई है।

राष्ट्रीय पार्टियों की कुल संपत्ति का 69.37% सिर्फ BJP के पास

राष्ट्रीय पार्टियों में सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा की बताई गई है। भाजपा 4,847.78 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है। जो कुल 69.37% है। ADR के मुताबिक इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) का स्थान रहा, जिसने 698.33 करोड़ रुपए (9.99%) की संपत्ति घोषित की है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने 588.16 करोड़ रुपए (8.42%) की संपत्ति घोषित की।

44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में से, टॉप के 10 राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सभी क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति का 2,028.715 करोड़ रुपए या 95.27% की संपत्ति घोषित की।

क्षेत्रीय पार्टियों में कौन कितना अमीर?

इनमें सबसे ज्यादा संपत्ति समाजवादी पार्टी (सपा) ने 563.47 करोड़ रुपए (26.46%) घोषित की, उसके बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने 301.47 करोड़ रुपए और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) की ओर से 267.61 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की गई है।

अब बात फिक्स्ड डिपॉजिट (FDR) की करते हैं

राष्ट्रीय दलों में, भाजपा 3,253.00 करोड़ रुपए और बसपा ने 618.86 करोड़ रुपए FDR के तहत सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित की। जबकि कांग्रेस ने FDR के तहत वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 240.90 करोड़ रुपए का उल्लेख किया है।

क्षेत्रीय दलों में सपा (434.219 करोड़ रुपए), टीआरएस (256.01 करोड़ रुपए), अन्नाद्रमुक (246.90 करोड़ रुपए), द्रमुक (162.425 करोड़ रुपए), शिवसेना (148.46 करोड़ रुपए) और बीजू जनता दल यानी बीजद (118.425 करोड़ रुपए) FDR के तहत सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित की।

7 राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा समान अवधि के लिए घोषित कुल लायबिलिटी 134.93 करोड़ रुपए रही। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने कुल देनदारियों को 74.27 करोड़ रुपए, जबकि क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने 60.66 करोड़ रुपए की कुल लायबिलिटी घोषित की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!