अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन बने सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार

नई दिल्ली : आर्थिक सर्वेक्षण आने के सिर्फ तीन दिन पहले सरकार ने शुक्रवार को अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े और क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी एवं जूलियस बेयर ग्रुप के साथ काम कर चुके नागेश्वरन ने सीईए के तौर पर के वी सुब्रमण्यम का स्थान लिया है.

सुब्रमण्यम ने तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था. सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नागेश्वरन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उनकी नियुक्ति वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण आने से तीन दिन पहले हुई है.

tweet of finance

वित्त मंत्रालय का ट्विट

आर्थिक सर्वेक्षण में अगले वित्त वर्ष के लिए लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान रखे जाने की संभावना है क्योंकि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था महामारी से उबरने के संकेत दे रही है. आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को संसद में पेश किया जाना है.

मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री
वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया कि सीईके के रूप में नियुक्ति से पहले नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं. वह वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं.

इसके अलावा, उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है और बड़े पैमाने पर उनके लेख प्रकाशित किये गये हैं. नागेश्वरन के पास भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमबीए) की डिग्री है.

उन्होंने विनिमय दरों के अनुभवजन्य व्यवहार पर अपने काम के लिए 1994 में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी. वह आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन भी रह चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!