यूपी विधानसभा चुनाव 2022: आज मथुरा में मतदाताओं से संवाद करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह आज मथुरा में मतदाताओं से संवाद करेंगे और भाजपा पदाधिकारियों संग संगठनात्मक बैठक भी करेंगे. अमित शाह की बैठक को लेकर जिले के अधिकारियों ने दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है. बता दें, अमित शाह के हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पहुंचने की संभावना जताई गई है.

इसके साथ-साथ शाह मथुरा और गौतमबुद्धनगर नगर में घर-घर प्रचार अभियान भी करेंगे. वह मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे. इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बागपत और गाजियाबाद में पार्टी के प्रचार अभियान की कमान थामेंगे. शाह 29 जनवरी को सहारनपुर और उसके बाद अन्य जिलों का भी दौरा करेगे.

ये है कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री वहां से बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे. वहां 11:15 से 11:30 बजे तक पूजन अर्चन करेंगे. इसके बाद 11:45 बजे गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर स्कूल पहुंचेंग. यहां 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता संवाद करेंगे. इसके बाद आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक संगठनात्मक बैठक करेंगे.

बीजेपी कैंडीडेट को मजबूत करने पर जोर

बैठक का उद्देश्य यही है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति को कैसे मजबूत किया जाए. अमित शाह कार्यकर्ताओं को इस बारे में भी टिप्स देंगे के चुनाव में उनको किस प्रकार काम करना है. दोपहर 2:30 बजे लंच करने के पश्चात 2:35 बजे पवन हंस हेलीकॉप्टर से वापस पहुंचेंगे, जहां से वह ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट चले जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!