MP के बाद अब UP कांग्रेस में सेंधमारी कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी के रण में मारा सबसे बड़ा तीर! जानिए आज का ही दिन क्यों चुना?

भोपाल। यूपी विधानसभा में राजनीति हर दिन बदलती नजर आ रही है. हर दिन कोई न कोई नेता अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहा है. इसी कड़ी में भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. अब बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

सिंधिया ने कांग्रेस में की सेंधमारी
बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है, जहां से बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ेंगे. आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल कराने में सिंधिया की अहम भूमिका मानी जा रही है. जिससे यह चर्चा भी चल निकली है कि अब सिंधिया मध्य प्रदेश से बाहर भी कांग्रेस में सेंधमारी करने में जुट गए हैं.

सिंधिया के लिए खास है 25 जनवरी

ज्योतिरादित्य सिंधिया की आजी-अम्मा यानि राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि है. राजमाता ने ही कांग्रेस के खिलाफ सबसे पहले बिगुल फूंका था और पार्टी से अलग होकर BJP को बनाने में जुट गई थीं. लिहाजा आज सिंधिया राजघराने के वारिस ज्योतिरादित्य के लिए भी बेहद खास दिन है. उन्होने RPN सिंह के स्वागत ट्वीट के ठीक बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होने अपनी आजी-अम्मा को याद किया. ये महज ट्वीट नहीं बल्की कांग्रेस के लिए चुनाव के जंग में अहम संदेश माना जा सकता है.

सिंधिया ने किया आरपीएन का स्वागत
आज जब आरपीएन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की उस वक्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने गुलदस्ता देकर आरपीएन सिंह का बीजेपी में स्वागत किया, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ऐसे में इस बात की चर्चा भी चल रही है कि आरपीएन सिंह को बीजेपी में लाने में सिंधिया की अहम भूमिका है क्योंकि कांग्रेस में रहते वक्त सिंधिया और आरपीएन सिंह की मित्रता जगजाहिर रही है.

सिंधिया ने किया ट्वीट
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वरिष्ठ नेता व मेरे भाई आरपीएन सिंह का का भाजपा परिवार में सहृदय स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल से जुड़कर आप सतत जनसेवा में कार्यरत रहे,मेरी यही कामना है. मुझे पूरा विश्वास है कि जनसेवा में आपके श्रेष्ठ अनुभव से पार्टी के विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती और ऊर्जा मिलेगी.

कौन हैं आरपीएन सिंह
आरपीएन सिंह कांग्रेस के बड़े नेता सीपीएन सिंह के बेटे हैं. वह उत्तर प्रदेश के पडरौना राजघराने से आते हैं. पडरौना में आरपीएन सिंह को कुंवर साहब के नाम से लोग पुकारते हैं. आरपीएन सिंह पहली बार पडरौना से ही विधायक बने थे, उसके बाद वह कुशीनगर से सांसद बने थे. जिसके बाद उन्हें यूपीए सरकार में मंत्री बनाया गया. अब माना जा रहा है कि बीजेपी आरपीएन सिंह को पडरौना से टिकट देगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!