इस वजह से मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानिए क्या है इतिहास और महत्व

नई दिल्ली: भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस बार गणतंत्र दिवस की रौनक कुछ दिनों पहले ही शुरू हो गई थी. देश को साल 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिली थी, लेकिन तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 को देश में संविधान लागू हुआ. इस वजह से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की. हालांकि, देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था.

हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. गणतंत्र दिवस को पूरे धूमधाम से मनाया जाता है. 26 जनवरी के दिन का मुख्य आकर्षण परेड होती है, जोकि राजपथ से निकलती है और इंडिया गेट तक जाती है. इस साल परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल गया है. इस दिन राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं.

गणतंण दिवस के कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना द्वारा भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का प्रदर्शन किया जाता है. इसके साथ ही, राजपथ पर विभिन्न प्रदेशों की झाकियां निकलती हैं, जो उनके राज्यों की संस्कृति को दिखाती हैं. इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिल्ली मेट्रो की पार्किंग सेवाओं को बंद कर दिया गया है, जबकि कुछ घंटों तक कई स्टेशनों पर एग्जिट-एंट्री भी बंद रहेगी.

गणतंत्र दिवस का इतिहास

गणतंत्र दिवस के इतिहास की बात करें तो 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ हुआ. संविधान सभा, जिसका उद्देश्य भारत के संविधान का मसौदा तैयार करना था, उसने अपना पहला सत्र 9 दिसंबर, 1946 को आयोजित किया. अंतिम सत्र 26 नवंबर, 1949 को समाप्त हुआ और फिर एक साल बाद संविधान को अपनाया गया. मालूम हो कि भारत को आजादी तीन साल पहले साल 1947 को ही मिल गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!