जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने बाले आजम खान को कोर्ट का समन, 11 सितंबर को पेशी का आदेश

सीजीएम कोर्ट से ये समन जारी हुआ है. अदालत ने 11 सिंतबर को आजम खान को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

रामपुर: पिछले करीब दो महीने से आजम खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. रामपुर से सपा सांसद आजम खान की जहां गुरुवार को कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थी. वहीं अब कोर्ट ने सपा  सांसद आजम खान के घर के बाहर समन चिपा दिया है.

जानकारी के मुताबिक, ये समन चुनाव के दौरान जयाप्रदा पर अपशब्द बोलने में सपा सांसद आजम खान को जारी किया गया है. सीजीएम कोर्ट से ये समन जारी हुआ है. ये समन अंडर ट्रायल मामलों में जारी किया गया है. थाना स्वार पुलिस ने इसे सपा सांसद के घर पर चिपकाया है. अदालत ने 11 सिंतबर को आजम खान को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

वहीं दूसरी ओर रामपुर चुनाव में मंच से जयाप्रदा पर अभद्र भाषा के मामले में आचार संहिता उलंघन मामले में फंसे आजम खान को कोर्ट से बैलएबल वारेंट जारी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, 3 मामलों में ये बैल एबल वारेंट जारी हुए हैं. रामपुर के शाहाबाद में चुनाव के दौरान ये मुकदमे दर्ज हुए हैं. 16 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए ये जमानती वारंट जारी हुआ है.

आपको बता दें कि अपने विवादित बयानों से ज्यादातर चर्चा में बने रहने वाले आजम खान ने लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. इस मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था और आजम खान को चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!