इंदौर एयरपोर्ट पर 1 से 20 जनवरी तक 117 उड़ानें की निरस्त, यात्रियों की कमी से लगातार जूझ रही एयरलांइस कंपनियां

इंदौर इंदौर से जाने वाली 16 उड़ानें शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। एयरलाइंस यात्रियों की कमी से जूझ रही हैं। यात्रियों की कमी के कारण शुक्रवार को इंदौर से जाने और आने वाली सबसे अधिक उड़ानों को निरस्त किया गया है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है। इंदौर से रोजाना 70 फ्लाइट 22 शहरों के लिए उड़ानें भरती है।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक निरस्त उड़ानों में इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। ये उड़ानें इंदौर से अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के बीच संचालित होती हैं। कंपनियों द्वारा लगातार इन उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है।

एयरपोर्ट मैनेजर अनमोल ठाकुर ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से रोजाना इंदौर से 10 से ज्यादा उड़ानें निरस्त हो रही हैं। इसका कारण यात्रियों की कमी बताया जा रहा है, जो कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ती सख्ती के कारण कम हो गए हैं। यात्रियों की कमी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए एयरलाइंस उड़ानों को निरस्त करने पर मजबूर हैं

यात्रियों को रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प
अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरती है तो कई उड़ानों को स्थायी तौर पर बंद भी किया जा सकता है। निरस्त हुई उड़ानों के कारण इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर उड़ानों के दूसरे विकल्प भी नहीं थे। ऐसे में एयरलाइंस ने यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया।

दिल्ली का रनवे 26 जनवरी तक रोज डेढ़ घंटे रहेगा बंद
दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने 20 से 26 जनवरी के बीच रनवे कुछ घंटे बंद होने की सूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के समय में बदलाव के साथ ही कुछ उड़ानों को निरस्त भी किया है। रनवे पर सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और कल से 26 जनवरी तक सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान यहां से उड़ानों का संचालन नहीं होगा।

इंदौर से दिल्ली की सुबह की फ्लाइट कैंसिल
इसे देखते हुए इंदौर से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया की सुबह की दिल्ली-इंदौर-मुंबई उड़ान को निरस्त किया गया है। वहीं इंडिगो ने भी इस दौरान संचालित होने वाली उड़ानों को निरस्त और रीशेड्यूल किया है। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि इसकी जानकारी यात्रियों की दे दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!