बिहार में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

पटना | बिहार के पूर्वी चंपारण के एक सरकारी स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में पास करने के लिए पैसे ले रहे हैं, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शिरसात कपिल अशोक जब शिक्षा केंद्र कोरोना टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे तो, जिला स्कूल के छात्रों ने धरना दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं में पासिंग मार्क्‍स देने के लिए 200 रुपये और पूरे अंक के 300 रुपये ले रहे हैं।

छात्रों ने दावा किया कि प्रिंसिपल ने मंगलवार और बुधवार को छात्रों से पैसे लिए और कुछ छात्रों ने इसकी वीडियो क्लिप भी बनाई है।

इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सौरभ सुमन यादव को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

यादव ने आईएएनएस से कहा, “हमने छात्रों के बयान ले लिए हैं। हम स्कूल के प्रिंसिपल से बात करेंगे और फिर रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे।”

इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल ने स्वीकार किया कि उन्होंने छात्रों से वाहन (यात्रा शुल्क) के रूप में पैसे लिए हैं। उन्होंने पैसे लौटाने का भी वादा किया है।

हर जिले का जिला स्कूल बिहार के सभी 38 जिलों के हर मुख्यालय में स्थापित एक सरकारी स्कूल है। यह राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!