अभी और बढ़ेगी शीतलहर दिल्ली राजस्थान सहित इन राज्यों में अगले 2 दिनों तक होगी बारिश

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच बारिश की संभावना ने ठंड के बढ़ने के संकेत दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम में हल्की बारिश भी हो सकती है। आपको बता दें कि शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार को औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा की शाम को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 21 जनवरी की रात से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर और पाली जिलों में कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है। जयपुर, अलवर, सीकर और चुरू जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और अन्य समान स्थितियों के प्रभाव में अगले 2 दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद शनिवार और रविवार को व्यापक रूप से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने 20-21 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की है। इसके बाद 22 और 23 जनवरी को भी बारिश की भविष्यवाणी की है। पंजाब में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना है। 22 जनवरी को और 24 जनवरी को असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है। मौमस विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में और दक्षिण तमिलनाडु पर निचले क्षोभमंडल स्तरों में अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!