ओमिक्रॉन के सामने ध्वस्त हो गया केरल मॉडल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में पूरी दुनिया में ‘केरल मॉडल’ के रूप में प्रशंसा पाने वाला राज्य अब संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया है। पहली व दूसरी लहर के दौरान भी लंबे वक्त तक केरल कोरोना संक्रमण से पीड़ित रहा था। केरल में गुरुवार को कोरोना संक्रमण की जांच पॉजिटिविटी दर 37 फीसदी पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि पहली व दूसरी लहर के विपरीत इस बार संक्रमण शुरुआती दौर में ही बहुत तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह राज्य के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। केरल में संक्रमण दर 37.18 प्रतिशत हो गई है, जबकि सात दिनों की औसत दर 29.55 प्रतिशत है। अभी राज्य में 1,68,384 संक्रमित मरीज हैं, अच्छी बात ये है कि इसमें केवल 3.08 प्रतिशत मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। बीते बुधवार को राज्य में 34,199 नए मरीज मिले जबकि 91,983 नमूनों की जांच हुई। चिंता की बात यह है कि 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच राज्य में दर्ज हुए नए मरीजों की संख्या में 211 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केरल में बुधवार को संक्रमण में तेज उछाल दर्ज होते ही एक दिन में 20 फीसदी ऑक्सीजन बेड और 15 फीसदी आईसीयू बेड भर गए। त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रो. अनिश टीएस का कहना है कि एक दिन में ही आया यह बदलाव दिखाता है कि भले कोरोना का कम खतरनाक वेरिएंट ही क्यों न फैल रहा हो मगर उसके फैलने की गति बहुत तेज हो तो वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा संकट ला सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में अभी वरिष्ठ नागरिक और उच्च जोखिम वाले लोग संक्रमण की सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के हालात सबसे खराब हैं। बीती 18 जनवरी को राज्य में जितने नए केस दर्ज हुए, उसमें से 24 फीसदी नए केस यहीं से थे। इतना ही नहीं, जिले की जांच पॉजिटिविटी दर 48 फीसदी दर्ज की गई थी। यानी जांच कराने वाले हर दो लोगों पर एक व्यक्ति संक्रमित निकला। इसके अगले दिन 19 जनवरी को जिले की रोजाना जांच पॉजिटिविटी दर 45.8 फीसदी दर्ज की गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहरों के विपरीत, तीसरी लहर की शुरुआत से ही राज्य में संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। दूसरी लहर में प्रसार दर (आर वेल्यू) 2.68 थी तो अब यह 3.12 है। जिसका अर्थ है कि कोरोना के ओमिक्रॉन संस्करण का प्रसार, डेल्टा संस्करण के छह गुना ज्यादा है। बता दें आर वेल्यू एक मरीज द्वारा संक्रमित होने की संभावना वाले लोगों की संख्या को दर्शाती है। राज्य में हाल के दिनों में एहतियात बरतने के बाद भी 1508 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!