BJP में शामिल होने के बाद पहली बार मुलायम से मिली अपर्णा यादव, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

लखनऊ: बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने उनसे (मुलायम) मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा सिंह यादव ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. दिल्ली से वापस लखनऊ लौटने के बाद अपर्णा यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंची और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

दरअसल, पिछले लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं और आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने मुलायम परिवार में सेंध लगाते हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मुलायम की छोटी बहू अपर्णा सिंह यादव को पार्टी में शामिल करा लिया. वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी थी.

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह अच्छा है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है और बीजेपी हमारे परिवारवाद पर जो आरोप लगाती थी तो आज हमारे ही परिवार के एक सदस्य को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. बीजेपी में शामिल होने वाली अपर्णा सिंह यादव के बारे में चर्चा है कि वह राजधानी लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. वहीं बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि अपर्णा सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व फिलहाल विधानसभा चुनाव मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है.

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी परिवार की बहू जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं तो बीजेपी उन्हें विधानसभा चुनाव मैदान में उतारती है या नहीं. सूत्र कहते हैं कि बीजेपी नेतृत्व उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने के बजाय कोई अन्य जिम्मेदारी देने की सोच रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!