पश्चिम में उलझा सियासी समीकरण बसपा बिगाड़ सकती है अखिलेश यादव का खेल

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन की ओर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को रोकने की कोशिश बहुत हद तक बसपा के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी। विरोधी दलों के बीच किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट (दोस्ताना संघर्ष) की सहमति नहीं बनी है। बसपा ने कई सीटों पर ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं, जो गठबंधन का खेल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में सियासी समीकरण उलझा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, जानकार मानते हैं कि इससे सपा गठबंधन को नुकसान होगा या भाजपा को विपक्ष की रणनीति से चुनौती मिलेगी, अभी यह दावे से कहना मुश्किल है। फिलहाल, उम्मीदवारों की आपसी खींचतान और विपक्षी मतों के बंटवारे मे भाजपा खुद को बढ़त में देख रही है। जबकि, सपा-रालोद गठबंधन को भरोसा है कि इस बार मतदाता खासतौर पर मुस्लिम वोटर रणनीतिक तरीके से उन्हें ही वोट करेंगे। अगर, पश्चिम में जाट, मुस्लिम और पिछड़ों का अनुमानित गणित कारगर रहा तो भाजपा के लिए यहां पिछला प्रदर्शन दोहराना मुश्किल हो सकता है। वैसे बसपा ने कई सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारकर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। जबकि, कई सीट पर जातीय गणित उलझा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी तक के टिकटों के मुताबिक करीब एक दर्जन से ज्यादा सीट ऐसी हैं, जिन पर बसपा के उम्मीदवार सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के सामने परेशानी पैदा कर सकते हैं। हालांकि, जानकार यह भी मानते हैं कि इस बार की चुनावी तस्वीर में मुकाबला जिस तरह भाजपा बनाम सपा का दिख रहा है, इसका असर मतदान पर भी नजर आएगा। चुनावी प्रबंधकों का मानना है कि जिन सीट पर सपा और बसपा दोनों के मुस्लिम उम्मीदवार हैं या अन्य जातीय समीकरण एक-दूसरे को प्रभावित करने वाले होंगे, उनमें मतदाताओं का स्वाभाविक रुझान सपा की ओर हो सकता है। यह जरूर है कि जिन सीट पर उम्मीदवार सिंबल पर निर्भर रहने के बजाय व्यक्तिगत रूप से ज्यादा मजबूत होंगे, वहां समीकरण अलग देखने को मिल सकते हैं। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की भी पूरी तरह अनदेखी करना सही आकलन नही होगा। कई सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भी चुनावी गुणा-भाग पर सीधा असर डाल सकते हैं। पहले चरण के मतदान वाली सीटों पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डोर-टू-डोर प्रचार के लिए मैदान में उतारकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह आसानी से मैदान छोड़ने के मूड में नही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!