अगर बीजेपी की सरकार नहीं बनती है तो ये पीएम मोदी का अपमान- अरविंद पांडे

रुद्रपुरः शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अजीब-ओ-गरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं आएगी तो यह मोदी का अपमान होगा. उन्होंने कहा है कि अगर देश वामपंथियों और कांग्रेस के हाथ में चला गया तो भारत के टुकड़े भी हो जाएंगे. वामपंथी और कांग्रेस मानसिकता के लोगों के हाथों में देश का जाना राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ होगा.

दरअसल सोमवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे रुद्रपुर पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया. उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो यह मोदी का अपमान होगा. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता जानती है कि अगर वामपंथियों और कांग्रेस के हाथों में देश चला गया तो निश्चित ही देश के कई टुकड़े हो जाएंगे.अरविंद पांडे ने कहा कि भाजपा ने जो नारा दिया है ‘युवा सरकार 60 पार’ उससे लगता है कि भाजपा दोबारा सत्ता में काबिज होगी. उन्होंने कहा कि पहले में यूपी में सपा की सरकार थी और वहां के नेता लामबंद होकर बोलते थे कि कुछ कमिश्नरी को मुस्लिम प्रदेश बनाया जाए. इस मानसिकता के लोग कल यह भी बोल सकते हैं कि हमको एक मुस्लिम देश चाहिए. ऐसे में वामपंथियों और कांग्रेस के हाथों में देश जाना राष्ट्रीय सुरक्षा खिलवाड़ है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!